Wedding Chaos Bride Refuses Marriage After Brawl Between Families जयमाल से पहले भिड़े घराती-बाराती, दुल्हन का शादी इंकार, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsWedding Chaos Bride Refuses Marriage After Brawl Between Families

जयमाल से पहले भिड़े घराती-बाराती, दुल्हन का शादी इंकार

Basti News - बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के बरगदवा में एक शादी समारोह के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इस झगड़े के चलते दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। काफी प्रयासों के बावजूद दुल्हन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 22 April 2025 03:50 PM
share Share
Follow Us on
जयमाल से पहले भिड़े घराती-बाराती, दुल्हन का शादी इंकार

बस्ती। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के बरगदवा में गोंडा जनपद से बरात आयी थी। बारातियों का घरातियों ने जमकर स्वागत किया। डीजे पर नाचते हुए दुल्हन के दरवाजे पर आए और द्वारपूजा सम्पन्न हुई। उसके बाद जयमाला के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और दूल्हा जयमाल स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर आयी और जयमाला की तैयारी चल ही रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर घराती व बराती आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी। यह सब देख दुल्हन जयमाल स्टेज से नीचे उतर गई और शादी करने से मना कर दिया। घरातियों ने दूल्हे व उनके परिजनों को बंधक बना लिया। काफी मान मन्नौवल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और शादी करने से साफ मना कर दिया। भोर में बिना शादी के ही बरात वापस चली गई। सूचना पर डायल 112 भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इस बावत प्रभारी एसएचओ रमजान अली अंसारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। लेकिन इसके पहले बरात वापस हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।