BBA student celebrated his mother birthday, cut a cake, then hanged himself in lucknow BBA के छात्र ने मां का बर्थडे मनाया, केक काटा, फिर फांसी के फंदे पर लटक गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsBBA student celebrated his mother birthday, cut a cake, then hanged himself in lucknow

BBA के छात्र ने मां का बर्थडे मनाया, केक काटा, फिर फांसी के फंदे पर लटक गया

राजधानी लखनऊ में बीबीए के छात्र ने फांसी लगा कर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले उसने रात में 12 बजे मां का जन्मदिन मनाया। केक काट कर जश्न मनाया और उसके फांसी लगाकर जान दे दी।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 09:48 AM
share Share
Follow Us on
BBA के छात्र ने मां का बर्थडे मनाया, केक काटा, फिर फांसी के फंदे पर लटक गया

यूपी के लखनऊ में गोमतीनगर के पत्रकारपुरम में सोमवार को बीबीए छात्र ने फांसी लगा ली। कुछ समय से वह डिप्रेशन में था। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौसेरे भाई विनीत ने बताया कि सोमवार को वासुदेव की मां दीप्ति का जन्मदिन था। रविवार रात 12 बजे वासुदेव ने मां के जन्मदिन पर केक काटा था। सभी लोग बहुत खुश थे। रात में पार्टी होनी थी। इसके पहले ही वासुदेव ने यह कदम उठा लिया। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।

पत्रकारपुरम निवासी चंदन मलिक रायबरेली रोड पर अन्नपूर्णा स्पोर्ट्स अकादमी चलाते हैं। बेटा वासुदेव मलिक (19) बीबीडी विश्वविद्यालय से बीबीए कर रहा था। कुछ समय पहले वासुदेव का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में आ गया था। कुछ समय से वह घर में ज्यादा किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। रविवार रात 12 बजे वासुदेव ने मां के जन्मदिन पर केक काटा था। जश्न मनाया था। सोमवार शाम को वासुदेव घर में अकेले था। पिता चंदन काम पर गए थे। मां दीप्ति छोटे बेटे के साथ किसी काम से निकली थी।

ये भी पढ़ें:हनीमून मनाने सिक्किम गया प्रतापगढ़ का कपल लापता, तलाश जारी

शाम को मां घर आई तो मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था। वह घर के भीतर गई बेटे वासुदेव को कई आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। इतने में पिता चंदन मलिक भी आ गए। वह कमरे में गए तो वासुदेव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। जिसे देख उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन में वासुदेव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने वासुदेव को मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां दीप्ति व छोटा भाई देव मलिक है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चन्द्र तिवारी के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |