Bike Accident Near Aurai 23-Year-Old Manish Bind Injured After Hitting Divider हादसे में बारात गए युवक घायल, रेफर, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBike Accident Near Aurai 23-Year-Old Manish Bind Injured After Hitting Divider

हादसे में बारात गए युवक घायल, रेफर

Bhadoni News - हादसे में बारात गए युवक घायल, रेफर क कक क क क क क क कक क क कक क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 20 May 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
हादसे में बारात गए युवक घायल, रेफर

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के नटवां के पास बारात से लौटते समय झपकी आने से बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। इसके कारण 23 वर्षीय मनीष बिंद को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के सरई राजपूतानी गांव निवासी आलोक बिंद के बेटे मनीष बिंद रविवार की रात को बाइक से औराई थाना क्षेत्र में कहीं बारात करने गए थे। देर रात वह भोजन के बाद घर को निकले। इस दौरान जीटी रोड के डिवाइडर से टकरा जाने से गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस को दिया।

देर रात लाकर घायल को भर्ती किया गया, जहां आराम न मिलने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।