Open Gym Launched in Bhadohi Jail to Promote Mental and Physical Health of Inmates जिला जेल के ओपेन जिम में पसीना बहाएंगे बंदी, मिली सौगात, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsOpen Gym Launched in Bhadohi Jail to Promote Mental and Physical Health of Inmates

जिला जेल के ओपेन जिम में पसीना बहाएंगे बंदी, मिली सौगात

Bhadoni News - जिला जेल के ओपेन जिम में पसीना बहाएंगे बंदी, मिली सौगात क क क क क क क क कक क क क कक क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 20 May 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
जिला जेल के ओपेन जिम में पसीना बहाएंगे बंदी, मिली सौगात

भदोही, संवाददाता। जिला कारागार ज्ञानपुर में निरुद्ध बंदियों के लिए कारागार मुख्यालय लखनऊ की ओर से विशेष पहल की गई है। उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रखने को जिला जेल में ओपेन जिम की सौगात दी गई। जिसका उद्घाटन सोमवार को डीएम शैलेष कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने कारागार का निरीक्षण भी किया। जिला जेल के अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सरकार एवं विभाग के आला अधिकारियों की ओर से गत माह में ही ओपेन जिम निर्माण का आदेश मिला था। संबंधित उपकरणों को मंगाकर ओपेन जिम को तैयार कराया गया था।

जहां पर सुबह एवं शाम को बंदियों को शारीरिक अभ्यास कराया जाएगा। ताकि वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रह सकें। लंबे समय पर जेल में बंद रहने के कारण बंदियों के मानसिक एवं शरीरिक रूप से कमजोर होने की संभावनाएं होती हैं। ऐसे में वे बीमार भी पड़ सकते हैं। सरकार की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष पहल किया गया। बताया कि सोमवार को डीएम शैलेष कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ओपेन जिम का शुभारंभ किया। उसके बाद अधिकारियों ने कारागार का निरीक्षण भी किया। अफसरों ने भोजन, औषधि एवं माननीय न्यायालय में बंदियों की पेशी के सम्बन्ध में जानकारी आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही तलाशी अभियान में कुछ न मिलने का दावा भी किया गया। डीएम ने जिम का नियमित रूप से देखभाल भी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जेलर सूबेदार यादव, अश्वनी उपाध्याय, शुभावती देवी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।