प्रदर्शनकारी सभासदों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, विरोध
Bhadoni News - प्रदर्शनकारी सभासदों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, विरोध क क क क क क क क कक क कक क क कक

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत खमरिया के सभासदों का विरोध जारी है। शुक्रवार को भी कार्यालय के सामने उन्होंने प्रदर्शन करके अपनी आवाज को बुलंद किया। चेयरमैन एवं अधिकारियों की सद्बुद्धि को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंचायत बोर्ड गठन के बाद से ही लगातार मनमानी चेयरमैन एवं ईओ द्वारा की जा रही है। विकास कार्यों में न सिर्फ पक्षपात किया जा रहा है बल्कि चेहेतों को लाभांवित भी। कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन न तो अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं जा रहा है और न ही पालिका प्रशासन इसे लेकर गंभीर है। ऐसे में विरोध का ही क्रम बना था। मांग किया कि अब तक कराए गए विकास कार्यों की जांच कराकर जहां पर भी भ्रष्टाचार सामने आए रिकवरी कराई जाए। इस मौके पर संजय कुमार मौर्य, कमल कुमार मौर्य, कृष्णकांत मौर्य, उदयभान मौर्य, विजय कुमार, शरद कुमार, सुभाष चंद्र, रामवृक्ष सरोज, जितेंद्र मौर्य, रमेश यादव आदि रहे। बता दें कि करीब एक दर्जन नाराज सभासदों तथा उनके स्वजनों द्वारा प्रतिदिन कार्यालय के सामने इधर करीब एक पखवारे से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चेयरमैन एवं कार्यालय के अफसरों तथा कर्मियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।