आंबेडकर प्रतिमा केपास सभासदों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
Bhadoni News - आंबेडकर प्रतिमा केपास सभासदों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी क क क कक क क क क क क क क क क

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत खमरिया के नाराज सभासदों का विरोध निरंतर जारी है। उन्होंने शनिवार को दशमी की बारी कुटिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन शनिवार को किया। चेयरमैन एवं अधिकारियों की सद्बुद्धि को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंचायत बोर्ड गठन के बाद से ही लगातार मनमानी चेयरमैन एवं ईओ द्वारा की जा रही है। विकास कार्यों में न सिर्फ पक्षपात किया जा रहा है बल्कि चेहेतों को लाभांवित भी। कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन न तो अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं जा रहा है और न ही पालिका प्रशासन इसे लेकर गंभीर है। ऐसे में विरोध का ही क्रम बना था। मांग किया कि अब तक कराए गए विकास कार्यों की जांच कराकर जहां पर भी भ्रष्टाचार सामने आए रिकवरी कराई जाए। कहा कि लोकतांत्रित तरीके से विरोध करने पर ईओ ने पुलिस भेजवाकर धमकवाने का काम किया, लेकिन कार्रवाई तक क्रम जारी रहेगा। इस मौके पर संजय कुमार मौर्य, कमल कुमार मौर्य, कृष्णकांत मौर्य, उदयभान मौर्य, विजय कुमार, शरद कुमार, सुभाष चंद्र, रामवृक्ष सरोज, जितेंद्र मौर्य, रमेश यादव आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।