2027 से पहले यूपी भाजपा में बड़ा बदलाव, जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
- यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने कई जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है जबकि कुछ जगहों पर पुराने जिलाध्यक्षों को ही मौका दिया है।

यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बहुप्रतीक्षित जिला और महानगर की 70 इकाइयों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। यह घोषणा जिला मुख्यालयों पर की गयी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश की कुल 98 संगठनात्मक जिला इकाइयों (जिला और महानगर समेत) में 70 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये गये हैं और बाकी 28 जिला इकाइयों के अध्यक्ष बाद में घोषित किये जाएंगे।
भाजपा के उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश में 70 जिलाध्यक्षों की रविवार को घोषणा की गयी है। उन्होंने बताया कि इन जिलाध्यक्षों में 39 सामान्य वर्ग के, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग और छह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी के मुताबिक विजय मौर्य को लखनऊ जिला इकाई का अध्यक्ष, आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर का, प्रदीप अग्रहरि को वाराणसी महानगर इकाई का, जनार्दन तिवारी को गोरखपुर जिला इकाई का और देवेश श्रीवास्तव को गोरखपुर महानगर इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया है। भाजपा ने संगठनात्मक सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश को काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम छह क्षेत्रों और 98 जिला इकाइयों में विभाजित किया है।
भाजपा जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची
जिला | अध्यक्ष का नाम |
---|---|
बुलंदशहर | विकास चौहान |
कानपुर महानगर उत्तर | अनिल दीक्षित |
कानपुर महानगर दक्षिण | शिवराम सिंह चौहान |
कानपुर देहात | रेणुका सचान |
कानपुर ग्रामीण | उपेंद्र नाथ पासवान |
सोनभद्र | नंदलाल गुप्ता |
प्रयागराज महानगर | संजय गुप्ता |
प्रयागराज यमुनापार | राजेश शुक्ला |
प्रयागराज गंगापार | निर्मला पासवान |
गाजीपुर | ओम प्रकाश राय |
सुल्तानपुर | सुशील त्रिपाठी |
मछलीशहर | डॉ. अजय कुमार सिंह |
भदोही | दीपक मिश्रा |
प्रतापगढ़ | आशीष श्रीवास्तव |
वाराणसी महानगर | प्रदीप अग्रहरि |
अमेठी | सुधांशु शुक्ला |
कासगंज | नीरज शर्मा |
गोरखपुर | जनार्दन तिवारी |
औरैया | सर्वेश कठेरिया |
हरदोई | अजीत सिंह बब्बन |
उन्नाव | अनुराग अवस्थी |
फर्रुखाबाद | फतेहचंद्र वर्मा |
बहराइच | ब्रजेश पांडेय |
रामपुर | हरीश गंगवार |
ललितपुर | हरिश्चंद्र रावत |
इटावा | अरुण कुमार गुप्ता अन्नू |
मथुरा महानगर | हरिशंकर राजू यादव |
मथुरा | निर्भय पांडेय |
मैनपुरी | ममता सिंह राजपूत |
लखनऊ | विजय मौर्या |
लखनऊ | महानगर आनंद द्विवेदी |
बलरामपुर | रवि मिश्रा |
फिरोजाबाद महानगर | सतीश दिवाकर |
गौतम बुद्धनगर | अभिषेक शर्मा |
नोएडा महानगर | महेश चौहान |
लालगंज | विनोद राजभर |
आजमगढ़ | ध्रुव कुमार सिंह |
गोरखपुर महानगर | देवेश श्रीवास्तव |
रायबरेली | बुद्धि लाल पासी |
गाजियाबाद | चैनपाल सिंह |
गाजियाबाद महानगर | मयंक गोयल |
मुरादाबाद महानगर | गिरीश मंडुला |
मुरादाबाद | आकाश पाल |
आगरा | प्रशांत पौनिया |
आगरा महानगर | राजकुमार गुप्ता |
बदायूं | राजीव कुमार गुप्ता |
श्रावस्ती | मिश्रीलाल वर्मा |
बिजनौर | भूपेंद्र सिंह चौहान 'बॉबी' |
गोंडा | अमर किशोर कश्यप |
संभल | हरेंद्र चौधरी |
सहारनपुर महानगर | शीतल विष्णोई |
मुजफ्फरनगर | सुधीर सैनी |
झांसी | प्रदीप पटेल |
महोबा | मोहनलाल कुशवाह |
चित्रकूट | महेंद्र कोटार्य |
संत कबीरनगर | नीतू सिंह |
महराजगंज | अशोक उर्फ संजय पांडेय |
मऊ | रामाश्रय मौर्य |
कुशीनगर | दुर्गेश राय |
बस्ती | विवेकानंद मिश्रा |
बलिया | संजय मिश्रा |
मेरठ महानगर | विवेक रस्तोगी |
शाहजहांपुर | कृष्ण चंद मिश्रा |
शाहजहांपुर महानगर | शिल्पी गुप्ता |
बरेली | सोमपाल शर्मा |
बरेली महानगर | अधीर सक्सेना |
आंवला | आदेश प्रताप सिंह |
कन्नौज | वीर कुमार सिंह भदौरिया |
बांदा | कल्लू राजपूत |
मुरादाबाद | आकाश पाल |
सीतापुर | राजेश शुक्ला |
महानगर अध्यक्ष की किसे मिली जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा के साथ ही महानगर अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है। गोरखपुर से देवेश श्रीवास्तव, मथुरा सवे राजू यादव, आगरा से राजकुमार गुप्ता, लखनऊ से आनंद द्विवेदी, मेरठ से विवेक रस्तोगी, गाजियाबाद से मयंक, नोएडा से महेश चौहान, मुरादाबाद से गिरीश भंडुला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बरेली से अधीर सक्सेना, वाराणसी से प्रदीप अग्रहरि, प्रयागराज से संजय शुक्ला, कानपुर उत्तरी से अनिल दीक्षित, कानपुर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहान को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
बिजनौर में भूपेंद्र चौहान ही रहेंगे जिलाध्यक्ष
बिजनौर में रविवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के मंडावर रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी एमएलसी अरुण पाठक ने भूपेंद्र चौहान बॉबी को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही भूपेंद्र चौहान जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। समर्थकों ने फूलमाला पहनकर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी का स्वागत किया। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि उनपर जो विश्वास जताया है, वह उसपर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी दोबारा मिला मौका
मुजफ्फरनगर में गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी पूरनलाल लोधी और प्रदेश में पर्यावरण एवं वन्य मंत्री केपी मलिक ने एक बार फिर सुधीर सैनी के नाम की घोषणा की। पार्टी कार्यालय पर सभी जनपदों में घोषित किए गए जिला अध्यक्षों का लाइव प्रसारण में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद है।
बदायूं में फिर जिलाध्यक्ष बने राजीव गुप्ता
बदायूं के जिलाध्यक्ष तीसरी बार फिर से राजीव गुप्ता बने हैं।राजीव गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल है। उनके गृह नगर दातागंज में भी लोग जिला अध्यक्ष बनने पर जश्न मना रहे हैं। जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने पार्टी कार्यालय पर राजीव कुमार गुप्ता के जिलाध्यक्ष पद की घोषणा की। राजीव गुप्ता इससे पहले भी दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।इस बार राजीव गुप्ता तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे बेहद अच्छे से निर्वाहन करेंगे।