कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन
Bijnor News - नगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री विजय शाह की अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विजय शाह को बर्खास्त करने की...
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में नगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भाजपा मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। गुरुवार को दोपहर कांग्रेस पार्टी के कई दर्जन कार्यकर्ता पूर्व मंत्री ओमवती देवी के मंडी मोल गंज स्थित कैम्प कार्यालय जमा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में मर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई है।
विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश की नारी सेना का अपमान है। जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी विजय शाह मंत्री भाजपा के इस कृत्य की निंदा करती है, और मांग करती है कि विजय शाह मंत्री के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के अतिरिक्त उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन देने वाले कार्यकर्ताओं में सेवानीवर्त आर के सिंह, शेख़ अंज़ार, इश्तियाक अहमद बाबू भाई, प्रदीप ठाकुर, आकिल शमसी, अलीहसन उस्मानी, अजमल उस्मानी वसीम अख्तर सिद्दीकी निसार अहमद अब्दुल वाहिद अंसारी मुन्नू रामसराव सिंह मंगू सिंह फैयाज रईस अहमद राज आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।