डा. युद्धवीर सिंह एक बार फिर इंग्लैंड जाने वाली टीम इंडिया के मैनेजर
Bijnor News - बास्टा के निवासी डा. युद्धवीर सिंह को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का मैनेजर नियुक्त किया गया है। 62 वर्षीय डा. सिंह पहले भी आयरलैंड दौरे के लिए इस पद पर रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से कस्बे में...

बास्टा की धरती पर जन्मे यूपीसीए के आजीवन सदस्य और अनुभवी प्रशासक 62 वर्षीय डा. युद्धवीर सिंह को एक बार फिर टीम इंडिया का पांच दिवसीय टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के मैनेजर पद पर नियुक्त किया गया। यह जिम्मेदारी इससे पूर्व वह आयरलैंड दौरे के लिए भी निभा चुके हैं। डा. युद्धवीर सिंह त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित मेरठ कॉलेज के प्राचार्य के पद पर भी कार्यरत हैं। उनके पिता स्व. देशराज सिंह बास्टा स्थित गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और संस्थापक रहे हैं। डा. युद्धवीर सिंह त्यागी के मैनेजर पद पर नियुक्त होने की खबर सुनकर कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई।
जहां उनके पुराने साथियों शमशाद अहमद, अलीशेर व उनके छोटे भाई समान सुनील दत्त शर्मा, आरिफ, विनय कुमार शर्मा आदि ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।