नपा ने महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
Bijnor News - नगर पालिका धामपुर ने मराठा साम्राज्य की महान समाज सेविका अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने उनके जीवन और समाज सेवा की सराहना की। कार्यक्रम...

नगर पालिका धामपुर के संयोजन में मराठा साम्राज्य की महान समाज सेविका व धर्मपरायण शासिका अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों, समाज सेवा और उनके द्वारा किए गए धार्मिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने की। जबकि संचालन नगर पालिका सभासद पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका की महिला सफाई कर्मियों किट, मास्क, अंगवस्त्र आदि देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने निजी दुखों को दरकिनार कर जनकल्याण और धर्म के मार्ग पर सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, सभासद, सफाई कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने काशी, गया, अयोध्या सहित अनेक धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कर भारतीय संस्कृति को सशक्त आधार प्रदान किया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, ईओ रवि शंकर शुक्ला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, सभासद संतोष राजपूत, मुकेश रावत, मुकुल सैनी, सुमित महेश्वरी, इमरान अहमद, वसीम अख्तर, पालिका के बड़े बाबू पवन कुमार, पुष्पेंद्र सक्सेना, अमित गुप्ता, नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह में महिला सफाई कर्मियों ने किया हंगामा सम्मान समारोह के दौरान महिला सफाई कर्मियों ने पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया । महिलाओं का आरोप लगाया कि पालिका ने चुनिंदा सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े परिवारों की महिलाओं को सम्मानित किया है। बाकी महिला कर्मचारियों को भीड़ जुटाना के लिए एकत्र किया। हालांकि विरोध के बाद पूर्व सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह ने महिलाओं सम्मान से वंचित महिलाओं को शीघ्र सम्मानित करने का भरोसा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।