Severe Heatwave Hits Bijnor Temperatures Soar to 40 2 C बढ़ते पारे ने किया परेशान, दोपहर में सूनी हो रही सड़कें, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsSevere Heatwave Hits Bijnor Temperatures Soar to 40 2 C

बढ़ते पारे ने किया परेशान, दोपहर में सूनी हो रही सड़कें

Bijnor News - बिजनौर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है और पिछले हफ्ते की बारिश के बाद राहत खत्म हो गई है। लोग धूप से बचने के लिए घरों में रह रहे हैं। मौसम विभाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 27 April 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
बढ़ते पारे ने किया परेशान, दोपहर में सूनी हो रही सड़कें

बिजनौर। तेज धूप व भयंकर गर्मी के बीच तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी है। गर्मी के तेवर बिगड़ते महसूस हो रहे है। पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी महसूस की जा रही है। पिछले सप्ताह आंधी-बारिश के बाद कुछ राहत मिली थी, लेकिन तेज धूप व गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। शनिवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 17. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप ने लोगों घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। लोग दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे है। जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़ रहा है तो वह सिर को ढ़क व चेहरा ढ़ाप कर निकल रहे है। मौसम विभाग के सतीश कुमार के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिन गर्मी का प्रकोप ऐसे ही रहेगा। साथ ही तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की पूरी संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।