Chandausi Traders Protest Against Terror Attack in Pahalgam Demand Action Against Pakistan पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर व्यापारियों ने 12 बजे तक रखा बाजार बंद, किया प्रदर्शन, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsChandausi Traders Protest Against Terror Attack in Pahalgam Demand Action Against Pakistan

पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर व्यापारियों ने 12 बजे तक रखा बाजार बंद, किया प्रदर्शन

Sambhal News - चंदौसी के दुकानदारों ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल ने दुकानों को बंद कराया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापार मंडल के नेताओं ने भारत सरकार से पाकिस्तान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 27 April 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर व्यापारियों ने 12 बजे तक रखा बाजार बंद, किया प्रदर्शन

संयुक्त व्यापार मंडल व भाजपा मंडल चंदौसी के आह्वान पर शनिवार को नगर के दुकानदारों ने अपने प्र​तिष्ठान बंद कर पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में रोष जताया। इस दौरान ब्रहम बाजार में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोपहर 12 बजे तक शहर की लगभग सभी दुकानें बंद रही। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर कुछ खुल रही इक्का दुक्का दुकानों को भी बंद करा दिया। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे ब्रह्म बाजार में व्यापार मंडल ने पहलगाम आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। अ​खिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वाष्र्णेय अन्नू ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा की गई यह कोई पहली आतंकी घटना नहीं है। दुश्मन मुल्क समय- समय पर भारत देश में आतंकी हमले कराता आ रहा है। अब व्यापार मंडल की मांग है कि भारत सरकार पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करे, जैसे इजरायल देश ने अपने दुश्मन मुल्क फिलीस्तीन पर की थी। पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएं कि दोबारा भारत के ​खिलाफ कुछ करने से पहले दस बार उसे सोचना पड़े और पाकिस्तान की नस्लें भी याद रखें। हिन्दू नेता राजकुमार ठाकरे ने कहा हिन्दू पर्यटकों की हत्या से पूरे देश मे आक्रोश है। पाकिस्तान को उसके घर मे घुस कर मारने का समय है। हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मंतेश वार्ष्णेय ने कहा कि अधिक समय ना लेकर, तत्काल पाकिस्तान के खिलाफ जबावी कार्यवाही की जाए। साथ ही जिन्होंने आतंकियों का साथ दिया उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाये। विरोध में व्यापारी नेता अरविंद गुप्ता, प्रेम ग्रोवर, सागर गुप्ता, देवेंद्र मोनू, अंकित जैन, शुभम अग्रवाल, राजू चड्डा, परमेश्वर लाल सैनी, ग्रीश रतन, मयंक वार्ष्णेय चिंकल, शाहआलम मंसूरी, टीएस पाल आदि मौजूद रहे।

बबराला में पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा

भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश कौशल के प्रतिष्ठान पर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और शोक व्यक्त किया गया।

दिनेश कौशल ने कहा कि पहलगाम, जो कि एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, वहां मंगलवार को आतंकवादियों ने भीषण हमला कर निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने इस नृशंस कृत्य की घोर भर्त्सना करते हुए सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उमेश कुमार, राजीव, अंकित, सतीश, नीरज वार्ष्णेय समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।