औराई के गिरया भाला गांव के पास बाइक से गिरी महिला घायल
Bhadoni News - ज्ञानपुर के औराई थाना क्षेत्र के गिरया भाला गांव के पास एक महिला बाइक से गिर गई। महिला बेजवां गांव की निवासी थी और अपने बेटे के साथ किसी काम से आई थी। ब्रेकर पर बाइक का ब्रेक अचानक लगने से वह गिर गई...
Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 27 April 2025 11:56 AM

ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के गिरया भाला गांव के पास शनिवार की रात बाइक से गिरी एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि बेजवां गांव निवासी उक्त गांव में किसी काम से बेटे संग आई थी। वह वापस लौट रही थी कि ब्रेकर के पास अचानक बाइक का ब्रेक लगा तो वह अनियंत्रित होकर गिरकर मामूली रूप से चोटहिल हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।