झारखंड के व्यापारी अपहरणकांड का सरगना गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने बेनार मोड़ के पास अपहरण मामले के मास्टर माइंड प्रिंस कुमार उर्फ माया सिंह को गिरफ्तार किया है। वह शेखपुरा जिले के बेलछी गांव का निवासी है। इस मामले में पहले ही दो अपहरणकर्ताओं को...

बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने बेनार मोड़ के पास से अपहरण मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ माया सिंह है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी अपहरण मामले का मास्टर माइंड है। आरोपी झारखंड के केमिकल व्यापारी अपहरण मामले का मुख्य सरगना है । इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं को रंगेहाथ घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सरगना की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कुंडली खंगालने में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।