Murder of Woman in Machhargawan Body Burnt and Disposed in River हत्या कर महिला के शव को जलाया, एफआईआर दर्ज, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMurder of Woman in Machhargawan Body Burnt and Disposed in River

हत्या कर महिला के शव को जलाया, एफआईआर दर्ज

योगापट्टी के मच्छरगांवा में एक महिला गुंजा देवी की हत्या कर दी गई। उसके पति किशन यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे मारकर शव को जलाकर नदी में फेंक दिया। मृतका की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 27 April 2025 09:34 PM
share Share
Follow Us on
हत्या कर महिला के शव को जलाया, एफआईआर दर्ज

शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी के मच्छरगांवा में एक महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव जला कर नदी में बहा दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। मृत महिला की पहचान नगर पंचायत मच्छरगांवा वार्ड-3 निवासी किशन यादव की पत्नी गुंजा देवी के रूप में हुई है। उसकी मां बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगांहा मिर्जा टोला गांव निवासी माधुरी देवी ने थाने एक आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बतायी है कि उसने अपनी पुत्री गुंजा देवी की शादी पिछले वर्ष जून में मच्छरगांवा गांव वार्ड संख्या तीन निवासी फिरंगी यादव के पुत्र किशन यादव से की थी। उसकी पुत्री ससुराल में खुशी पूर्वक रह रही थी। इधर दस दिन पूर्व दामाद किशन यादव फोन कर बताया कि उसकी पुत्री घर से निकल कर कहीं चली गई है। हमलोग उसकी खोजबीन कर रहे हैं। इधर 24 अप्रैल को हमलोगों ने दामाद से फोन के माध्यम से पूछा कि मेरी पुत्री कहां है। दामाद ने जवाब दिया कि उसकी पुत्री मर चुकी है। उसकी काम क्रिया करके गायघाट में बैठा दिया गया है। तब हम लोग अन्य ग्रामीणों व रिश्तेदारों के साथ आनन-फानन में दामाद के घर मच्छरगांवा पहुंचकर पता लगाये। पता चला कि उसकी पुत्री की हत्या दामाद किशन यादव, देवर उपेंद्र यादव, देवरानी और उसकी सास में मिलकर किया है। साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव को जलाकर किसी नदी में बहा दिया है। थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।