खेल : एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में भारत को 83 स्वर्ण
एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में भारत को 83 स्वर्ण नई दिल्ली, एजेंसी। भारत

एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में भारत को 83 स्वर्ण नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीतकर रविवार को पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारत ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीते जिससे 87 पदकों के साथ जापान से काफी आगे रहा। जापान ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते।
मंगोलिया, ओमान और नेपाल शीर्ष पांच में शामिल रहे। इस चैंपियनशिप में नेपाल, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान सहित 21 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, कजाकिस्तान और भूटान जैसे देशों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिससे एशिया भर में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योगासन की बढ़ती लोकप्रियता उजागर हुई।
चैंपियनशिप का समापन एक भव्य समापन समारोह के साथ हुआ जिसमें कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के साथ एशियाई और विश्व योगासन महासंघों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।