Traffic Accident in Lohaghat Child Injured Highway Jammed दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में एक बच्चा घायल, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTraffic Accident in Lohaghat Child Injured Highway Jammed

दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में एक बच्चा घायल

लोहाघाट में रविवार शाम को दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लग गया, जिसे 112 की टीम ने खोला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 27 April 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में एक बच्चा घायल

लोहाघाट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अक्कल धारे के समीप यूके 04 एके 9611 और यूके 18-6171 वाहनों के बीच टक्कर हो गई। वाहन में सवार हर्षित पुत्र गुरमीत के सिर में चोट आई। जिसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार कर रहे डॉ.अजीम ने बताया कि बच्चे के माथे गंभीर चोटें आई हैं, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। दोनों वाहनों में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वाहनों की भिड़ंत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लग गया। सूचना के बाद मौके में पहुंचे 112 ने जाम खोला। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।