BJP became world largest party due to hard work workers said Bhupendra Chaudhary on BJP Foundation Day कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी स्थापना दिवस पर बोले भूपेंद्र चौधरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़BJP became world largest party due to hard work workers said Bhupendra Chaudhary on BJP Foundation Day

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी स्थापना दिवस पर बोले भूपेंद्र चौधरी

  • भाजपा के स्थापना दिवस रविवार को प्रदेश मुख्यालय और जिले-जिले में मनाया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाताSun, 6 April 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी स्थापना दिवस पर बोले भूपेंद्र चौधरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस रविवार को प्रदेश मुख्यालय और जिले-जिले में मनाया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और बलिदान से भाजपा की पहचान विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में बनी है। उन्होंने राम नवमी और पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता राष्ट्र प्रथम और जन सेवा की है। हमारी पार्टी का गठन जिन उद्देश्यों और संकल्पों के साथ हुआ था, उन्हें पूरा करने के लिए पार्टी ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को खत्म करना हो या अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, हमने अपने संकल्प पूरे किए हैं। जनता से किए वादों को पूरा करने से हम पीछे नहीं हटे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्र सेवा व जनसेवा में अपनी भूमिका सदा निभाते रहें।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भरद्वाज, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, अनूप गुप्ता, संजय राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, अर्चना मिश्रा, शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी लक्ष्मण चौधरी, अतुल अवस्थी, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यसभा सांसद बृजलाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।