दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Bulandsehar News - ग्राम सनौटा की विवाहिता काजल ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसकी शादी 6 दिसंबर 2024 को रिंकू पाल से हुई थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। काजल ने पुलिस में...

ग्राम सनौटा निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम सनौटा निवासी काजल ने बताया कि 6 दिसंबर 2024 को उसकी शादी रिंकू पाल पुत्र राजवीर निवासी प्रगति विहार खोड़ा कालोनी जिला गजियाबाद के साथ हुई थी। शादी में दिये गये दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि विवाहित काजल के पति रिकू, सास कुन्ती देवी, ससुर राजवीर, देवर सोनू और सपना ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट भी की, और उसे कई दिनों तक भूखा भी रखा।
तभी वह भाग कर अपने मायके आ गई। काजल ने घटना की तहरीर गुलावठी थाने में दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद उसने घटना का प्रार्थना पत्र एसएसपी को दिया। एसएसपी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।