Bulandshahr Tops in Infectious Disease Control Campaign संचारी रोग नियंत्रण अभियान में टॉप पर जनपद, मिले 100 अंक, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandshahr Tops in Infectious Disease Control Campaign

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में टॉप पर जनपद, मिले 100 अंक

Bulandsehar News - बुलंदशहर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 42 जनपदों को 100 अंक मिले हैं। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया और साफ-सफाई का ध्यान रखा। सीएमओ ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 13 May 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में टॉप पर जनपद, मिले 100 अंक

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद टॉप पर रहा है। बुलंदशहर समेत 42 जनपदों को 100 अंक मिले हैं। टीम ने घर-घर जाकर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही छिड़काव कराने के साथ ही साफ-सफाई भी की गई। अप्रैल महीने में चले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिले का प्रदर्शन बेहतर होने पर सीएमओ ने पूरी टीम को बधाई दी है। अप्रैल महीने में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया। सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि शासन ने प्रदेशभर के जिलों की रैंकिंग तैयार की। इसमें बुलंदशहर समेत प्रदेश के 42 जिलों को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। इसलिए 42 जिले टॉप पर हैं। वहीं आसपास के जिले जैसे मेरठ, हापुड़, शामली, आगरा को 98 प्रतिशत और अन्य जनपदों को 90 प्रतिशत अंक से भी नीचे हैं। अच्छी रैंकिंग आने पर सीएमओ ने अभियान के नोडल समेत सभी को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।