पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर राजद्रोह का मुकदमा
Bulandsehar News - बुलंदशहर में एक युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहजाद के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई विपुल कुमार ने बताया...

बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा लिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। एसआई विपुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी शहजाद ने अपने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के समर्थन में स्टेटस लगाया। व्हाट्सएप पर लगाई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसआई का कहना है कि शहजाद की पोस्ट आपत्तिजनक है। जिससे देश के लोगों की भावना आहत हुई हैं।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।