Health Department Implements Aadhaar-Based Face App for Attendance in Bulandshahr स्वास्थ्य विभाग में आधार बेस फेस एप लगेगी हाजिरी, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsHealth Department Implements Aadhaar-Based Face App for Attendance in Bulandshahr

स्वास्थ्य विभाग में आधार बेस फेस एप लगेगी हाजिरी

Bulandsehar News - बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग ने आधार बेस फेस ऐप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। एक जून से संविदा कर्मचारियों को इस ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अनुपस्थित रहने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 26 May 2025 02:25 AM
share Share
Follow Us on
स्वास्थ्य विभाग में आधार बेस फेस एप लगेगी हाजिरी

बुलंदशहर। अब पावर कॉरपोरेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी आधार बेस फेस ऐप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था लागू की जा रही है। विभाग के साथ संविदा के कर्मचारियों को फेस ऐप से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। एक जून से इसे लागू किया जा रहा है। आधार बेस एप से हाजिरी नहीं लगने पर वेतन काटा जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से, विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्ती से निगरानी की जाएगी। जिससे समय पर न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। विभाग के अफसरों ने फेस आईडी बनाना शुरु कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में लेट लतीफी, बिना अनुमति गायब होने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए फेस एप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

अब रजिस्टर पर नहीं, फेस रिकग्निशन (फेस पहचान) ऐप के माध्यम से ही हाजिरी लगेगी। सीएमओ कार्यालय या आसपास ही इस ऐप से हाजिरी लगाई जा सकेगी। यह व्यवस्था बाबूओं के साथ कर्मचारियों के लिए रहेगी। जिसे एक जून से इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। ऐप से हाजिरी की व्यवस्था करने के लिए कर्मचारियों की फेस आईडी बनाई जा रही है। सीएमओ कार्यालय के करीब 90 कर्मचारियों की आईडी बनाई जा रही है। पिछले एक सप्ताह से सीएमओ डॉ. सुनील कुमार के निर्देश पर कर्मचारी फेस आईडी बना रहे हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से कर्मचारियों में हलचल हो गई है। कोट-- आधार बेस ऐप पर सभी की चेहरे से हाजिरी लगेगी। इसके लिए सभी की आईडी बनाई जा रही है। जून महीने से इसे लागू किया जाना है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।