धूप-छांव का रहा मौसम, गर्मी में पसीनों से भीगे लोग
Bulandsehar News - गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमसभरी गर्मी से लोग पसीने से तर-बतर रहे। मौसम विभाग ने...

गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सुबह से ही गर्म हवाओं के चलते सन्नाटा पसर जाता है। तपिश से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से उमसभरी गर्मी में लोग पसीनों से भीगे रहे। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही रही, लेकिन गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गई। इस बीच तेज धूप से लोग झुलसते रहे। न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक चार दिन बाद तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना है।
जेठ महीने की गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं। तपिश और उमस के चलते शरीर से पसीना नहीं रूक रहा है। तापमान कम होने के बाद भी गर्मी से लोगों का दम निकल रहा। तमाम प्रयास के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। एसी भी ठंडक नहीं दे पा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्मी हवाएं चलती रहीं। उमस और सूर्यदेव की तपिश के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया। दिन बढ़ने के साथ धूप के तेवर तीखे हो गए। हालांकि तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ, लेकिन गर्मी से लोग बैचेन रहे। दोपहर के समय मौसम में बदलाव देखने को मिला। कभी धूप तो कभी छांव का मौसम बना रहा। इस दौरान तेज गर्म हवाओं से राहगीर और वाहन चालक परेशान रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि 17 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की उम्मीद है। जिससे गर्मी में राहत मिल सकती है। - तापमान में पांच डिग्री तक होगी गिरावट मौसम विभाग के मुताबिक चार दिन बाद तापमान में गिरावट होने की संभावन है। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे गर्मी में राहत मिल सकती है। - टयूबवैल-स्वीमिंग पूल में नहाते रहे लोग गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न उपाय कर रहे हैं। वहीं टयूबवैल-स्वीमिंग पूल के साथ नहर में लोग नहाकर बचाव कर रहे हैं। यहां बच्चों के साथ युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। लू से बचाव के उपाय ----- - तेज धूप में निकलते समय ठंडे जल के साथ ताजा भोजन उचित मात्रा में सेवन करें। - थोड़े अंतराल पर ठंडे पानी, शीतल पेय, छाछ, ताजा फलों का रस का सेवन करें। - तेज धूप में जाते समय सिर पर छाते का उपयोग एवं सिर बदन को ढककर रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।