Weather Changes Rain and Dust Storm Bring Relief from Heat दोपहर तक छाए बादल, शाम को आंधी-बारिश से बदला मौसम, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWeather Changes Rain and Dust Storm Bring Relief from Heat

दोपहर तक छाए बादल, शाम को आंधी-बारिश से बदला मौसम

Bulandsehar News - पिछले कुछ दिनों से जिले में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को आंधी और बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहाना हो गया। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 2 June 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
दोपहर तक छाए बादल, शाम को आंधी-बारिश से बदला मौसम

मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बूंदाबांदी का असर बना हुआ है। इसके चलते कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। अब रविवार को शहर में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन देहात क्षेत्र में धूल भरी आंधी के साथ शाम के समय झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तो कभी इसके कमजोर पड़ते ही मौसम करवट बदल रहा है।

अब फिर से प्रभावी होता नजर आ रहा है। शनिवार देर रात से जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। हालांकि दिन निकलने पर रविवार को आसमान में बदली छाई रही। दिन भर सूर्यदेव की तपिश कमजोर पड़ी रही। शाम ढलते ही बादल घिरने लगे। तेज आंधी चलने के साथ विभिन्न स्थानों पर बारिश भी हुई। केवीके के मौसम कृषि वैज्ञानिक डॉ विवेकराज के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इससे आगामी दिनों में बरसात की प्रबल संभावना है। तापमान नीचे आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। वहीं, तेज आंधी चलने से बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा। जिले में कहीं फाल्ट होने से तो कहीं एतियात के तौर पर बिजली गुल रही। बिजलीघर से लेकर अधिकारियों के फोन बजने लगे। बारिश के बाद कॉरपोरेशन की टीम पेट्रोलिंग को निकली। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारू कराई गई। - आंधी-बूंदाबांदी के बाद सुहाना हो गया मौसम रविवार शाम के समय आंधी-बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया। भीषण उमस और तपिश झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।