UP Panchayati Raj Secretary Inspects Development Works in Mathura विशेष सचिव ने किया छटीकरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsUP Panchayati Raj Secretary Inspects Development Works in Mathura

विशेष सचिव ने किया छटीकरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण

Mathura News - मथुरा के छटीकरा ग्राम पंचायत में विशेष सचिव राजेश त्यागी ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और जन सेवा केन्द्र पर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 2 June 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
विशेष सचिव ने किया छटीकरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव राजेश त्यागी ने रविवार को मथुरा ब्लॉक की छटीकरा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें यहां तकरीबन सब कुछ सही मिला। वहीं उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। विशेष सचिव राजेश त्यागी ने ग्राम पंचायत छटीकरा में मिनी सचिवालय का निरीक्षण कर यहां अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत के प्रधान, सदस्य एवं सचिव से कार्यों पर चर्चा की। वहीं उनसे ग्राम पंचायत के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत के जन सेवा केन्द्र पर औसतन प्रतिदिन पांच लाभार्थियों के आने की संख्या को कम बताया।

उन्होंने इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं इसके लिए ग्रामीणों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर उसमें साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान के कार्यों की जानकारी ली। वहीं अभियान प्लास्टिक एकत्रित करने वाले एक वाहन के की संख्या बढ़ाकर दो वाहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने उन्हें ग्राम पंचायत की सभी जानकारियां प्रदान की। उनके साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत लतेश शर्मा, ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, पंचायत सचिव भी मौजूद रहे। इसके बाद विशेष सचिव राजेश त्यागी बरसाना श्रीजी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।