शहरवासियों को टूटी सड़क से मिलेगी राहत, सर्वे शुरू
Maharajganj News - महराजगंज में नगर पालिका ने टूटे सड़कों की मरम्मत के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में हर वार्ड की दो-दो यानी कुल 50 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और टेंडर के...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बहुत जल्द उन्हें टूटी सड़क से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टूटी सड़क की मरम्मत के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन की मुहर लगने के साथ ही टेंडर के माध्यम से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। पहले चरण में हर वार्ड की दो-दो यानी 50 टूटी सड़कों की मरम्मत होगी। 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। नए मोहल्लों को छोड़कर अन्य वार्डों में सड़कों की जाल है। लेकिन मानक विहीन बनी कई सड़कें बनते ही टूट गई।
कई सड़कों के इंटरलाकिंग ईंट टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इन टूटी सड़कों से हर रोज वार्डवासी दो-चार हो रहे हैं। इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन को मिल रही है। नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए टूटी सड़कों का मरम्मत कराएगी। इसके लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिका की टीम वार्डवार टूटी सड़कों को चिह्नित कर सूची बना रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका बोर्ड बैठक में टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव लाएगी। सदन में प्रस्ताव पास कर टेंडर निकालेगी। टेंडर के माध्यम से टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य कराएगी। इसके लिए कोशिश तेज कर दी है। नगर पालिका महराजगंज के ईओ आलोक कुमार ने कहा, टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य होना है। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टूटी सड़कों का मरम्मर कार्य के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया जाएगा। पहले चरण में हर वार्ड की दो-दो टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य होना है। इसके लिए कोशिश तेज कर दी गई है। पहले चरण में 50 टूटी सड़कों का होगा मरम्मत कार्य नगर पालिका प्रशासन ने पहले चरण में हर वार्ड से दो-दो टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य कराएगी। ऐसे में पहले चरण में शहर के 50 टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।