Shyam Bihari Ram Selected for Indian Wheelchair Premier League 6 Joy Among Disabled Community in Jharkhand यूपी टीम के लिए चुना गया केतार का दिव्यांग श्याम बिहारी, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsShyam Bihari Ram Selected for Indian Wheelchair Premier League 6 Joy Among Disabled Community in Jharkhand

यूपी टीम के लिए चुना गया केतार का दिव्यांग श्याम बिहारी

फोटो केतार एक: श्याम बिहारी राम इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग 6 में झारखंड राज्य से इकलौता खिलाड़ी केतार प्रखंड के दिव्यांग श्याम बिहारी राम का चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 8 June 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
यूपी टीम के लिए चुना गया केतार का दिव्यांग श्याम बिहारी

केतार। इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग 6 में झारखंड राज्य से इकलौता खिलाड़ी केतार प्रखंड के दिव्यांग श्याम बिहारी राम का चयन होने से जिले के सभी दिव्यांगों में हर्ष का माहौल है। साथ ही प्रखंड के दिव्यांग युवक की इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके द्वारा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है। श्याम बिहारी केतार के निवासी है। उनका चयन इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग 6 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। सोमवार को उत्तर प्रदेश बनाम मुंबई के बीच होने वाला मैच बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल द्वारिका नई दिल्ली के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविकांत चंद्रवंशी ने श्याम बिहारी का झारखंड राज्य से इकलौता क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में उत्तर प्रदेश टीम में चयन होने पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्याम बिहारी के चयन के बाद प्रखंड के लोगों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।