अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का भव्य स्वागत, वंदे मातरम का हुआ जयघोष
Kausambi News - निजामपुर पुरैनी गांव में अग्निवीर जवान विकास कुमार का भव्य स्वागत किया गया। वह सात महीने की ट्रेनिंग के बाद गांव लौटे थे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और डीजे के साथ उनका स्वागत किया, और देशभक्ति के नारों...
पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में रविवार को अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का गांव से बाहर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वंदे मातरम का जयघोष किया गया और उत्साह प्रकट किया। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी सीताराम कुशवाहा ने लालता चौराहे पर मोबाइल शॉप खोल रखी है। साथ ही वह किसानी भी करते हैं। सात महीना पहले 19 वर्षीय बेटे विकास कुमार का भारतीय सेना में मैकिनकल ट्रांसपोर्ट चालक के पद पर चयन हुआ था। चयन होने के बाद वह बैंगलोर स्थित कैंप में ट्रेनिंग के लिए चला गया था। सात महीने की ट्रेनिंग के बाद रविवार को वह गांव पहुंचा।
गांव पहुंचने की खबर लगते ही दर्जनों ग्रामीण फूल माला लेकर डीजे के साथ लालता चौराहा पहुंच गए। इलाके के लोगों ने अग्निवीर को फूल-मालाओं से स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि देशभक्ति नारे लगाए। ग्राम प्रधान ने भी अग्निवीर विकास कुमार का पुष्प माला से स्वागत किया। डीजे की धुन नाचते गाते ग्रामीण अग्निवीर को उसके घर तक पहुंचाने के लिए गए। ग्रामीणों ने सैल्यूट करते हुए कहा कि अग्निवीर में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए सेना में चयन होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना एक बहुत महान कार्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।