Peace Committee Meeting in Chiraiyakot Ahead of Bakrid Emphasis on Harmony and Safety शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार : सीओ , Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPeace Committee Meeting in Chiraiyakot Ahead of Bakrid Emphasis on Harmony and Safety

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार : सीओ

Mau News - चिरैयाकोट में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ शीतला प्रसाद पाण्डेय ने अफवाहों से दूर रहने और एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 2 June 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार : सीओ

चिरैयाकोट। थाना प्रागंण में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान आगामी बकरीद पर्व को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न करने पर जोर दिया। सीओ शीतला प्रसाद पाण्डेय ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। कहा पर्व मनाने के दौरान सभी लोग एहतियात बरतें, जिससे न कोई विवाद उभरे और न ही किसी के भावना को ठेस पहुंचे। सीओ ने चेतावनी देते हुए कहा प्रतिबंधित पशुओं कि कुर्बानी कत्तई न करें। थानाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाएं। क्षेत्र कि शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

मौके पर सरसेना पुलिस चौकी इंचार्ज और अपराध निरीक्षक महेन्द्र यादव, उप निरीक्षक राकेश सिंह, रुद्र प्रसाद दुबे, विरेन्द्र दुबे, मुंशी कुरैशी, डा. शुब्बा, मदन राम आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।