Heavy Rain Causes Flooding and Disruption in PDD Nagar Farmers Relieved बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsHeavy Rain Causes Flooding and Disruption in PDD Nagar Farmers Relieved

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी

Chandauli News - जिले के अलग-अलग हिस्सों में बीते मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिशसुबह हुई बारिश से सकलडीहा का मुख्य मार्ग झील में तब्दीलसुबह हुई बारिश

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 19 June 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी

पीडीडीय नगर, हिटी। जिले में इधर तीन दिनों से मौसम मेहरबान है। लगातार हल्की से तेज बारिश हो रही है। जिससे तपिश और गर्मी से लोगों को निजात मिली है। लेकिन बारिश के बाद उमस लोगों को बेहाल कर रही है। बीते मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं किसानों के लिए भी काफी राहत मिली है। वहीं बारिश से सकलडीहा, दुलहीपुर, पड़ाव, चहनिया, चकिया सहित कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई। बारिश के बाद बुधवार को तापमान में भी भारी कमी आई।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया यगा। इससे तपिश और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। बुधवार की सुबह पीडीडीयू नगर सहित दुलहीपुर, अलीनगर में बारिश से जहां लोगों को काफी राहत मिली, वहीं उमस से लोग परेशान दिखे। इसी में बिजली की मनमानी कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह हुई बारिश के बाद पीडीडीयू नगर में सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया। वहीं दुलहीपुर में भी जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे आवागमन में दिक्कत हुई। इसी तरह चहनियां, चकिया में गरज चमक के साथ बारिश हुई। चकिया में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। वहीं पड़ाव क्षेत्र में तीन लोग झुलस गए। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को सुबह हुई बारिश से सकलडीहा कस्बा से रेलवे स्टेशन मार्ग और सकलडीहा चंदौली मुख्य मार्ग झील में तब्दील हो गया। सुबह से लेकर शाम तक पैदल आवागमन को लेकर राहगीर और ग्रामीण परेशान रहे। समस्या का समाधान के लिये एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बीडीओ विजय कुमार सिंह को अवगत कराते हुए तत्काल जल निकासी कराए जाने का निर्देश दिया है। सकलडीहा में टिमिलपुर से लेकर सधन तिराहा तक फोरलेन सड़क और नाला निर्माण आधा अधूरा होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। सुबह से हुई बारिश में मुख्य मार्ग पूरी तरह से झील में तब्दील हो गया। पैदल आना जाना मुश्किल हो गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने फोन करके कार्यदायी संस्था के माध्यम से जल भरॉव की समस्या से अवगत कराया। वही सकलडीहा कस्बा की स्टेशन मार्ग पर बीते दो दिनों से जलभरॉव की स्थिति होने से दुकानदारों का दुकानें बंद हो गया है। आवागमन को लेकर आने जाने वाले राहगीर यात्री सहित कस्बावासी परेशान रहे। समस्या का निदान नहीं होने से दर्जनों दुकानदारों का कारोबार ठप है। इससे नाराज सकलडीहा कस्बे के दुकानदारों और व्यापारियों ने जलनिकासी की मांग की है। जलभरॉव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के भीतरी बाजार में बीते दो दिनों से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर जल भरॉव की स्थिति हो गयी है। जिसके कारण आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रहा है। शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत से बनी सड़क की मरम्मत नहीं होने व सीवर की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण कस्बा की भीतरी बाजार में जलभरॉव की स्थिति दो दिनों से बनी हुई है। जिसके कारण पटरी कारोबारियों की दुकानें बंद हो गयी है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में अध्यक्ष व्यापार मंडल केके सोनी, बरकत, पुनीत गुप्त, ध्रुव शाह, सगीर, मुकीद, संदीप,ओमप्रकाश सहित अन्य दुकानदार और व्यापारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।