Robbery in Revsa Village Thieves Steal Jewelry Worth 15 Lakhs from Kamlesh Gupta s Home छत से घर में घुसकर चोरों ने 15 लाख का आभूषण उड़ाया, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsRobbery in Revsa Village Thieves Steal Jewelry Worth 15 Lakhs from Kamlesh Gupta s Home

छत से घर में घुसकर चोरों ने 15 लाख का आभूषण उड़ाया

Chandauli News - अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में हुई चोरी, पुलिस सीसीटीवी कैमरा से जांच करने में जुटी अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में हुई चोरी, पुलिस सीसीट

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 29 April 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
छत से घर में घुसकर चोरों ने 15 लाख का आभूषण उड़ाया

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में बीते रविवार की देर रात चोरों ने कमलेश गुप्ता के घर को निशाना बनाया। मकान के पीछे से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये के आभूषण को लेकर फरार हो गए। वारदात के समय कमलेश गुप्ता अपने बेटे के पास प्रयागराज हड़िया गये थे। घर में अकेली उनकी पत्नी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। रेवसा गांव निवासी कमलेश गुप्ता के दो पुत्र है। एक पुत्र पवनेश गुप्ता प्रयागराज हड़िया में शिक्षक है। वही अपनी सिपाही पत्नी के साथ रहता है। दूसरा पुत्र अमित गुप्ता डीएफसीसी बुलंदशहर में जेई के पद पर तैनात है। बीते दिनों कमलेश गुप्ता प्रयागराज हड़िया में रहने वाले बेटे के पास गये थे। घर पर उनकी पत्नी उषा देवी थी। रविवार की देर शाम उषा देवी खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो गई और मुख्य दरवाजा पर ताला बंद कर दी। देर रात चोरों ने मकान के पीछे से छत के सहारे अंदर घुस गये। वही आलमारी में रखे सोने के कीमती गहनों को चुरा लिया। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह उषा देवी को उस समय हुई जब वह मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर पहुंची। कमरों का ताला खुला देखकर अंदर गई तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति कमलेश गुप्ता और परिवार के अन्य लोगों को दी। सूचना पा कर कमलेश के भाई सुरेश गुप्ता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। अलीनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरेश गुप्ता की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।