डिजिटल युग में प्रमाणिक ज्ञान देती है पुस्तक
Chandauli News - सकलडीहा पीजी कॉलेज में 'पढ़ें महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि डिजिटल युग में भी पुस्तकें प्रमाणिक ज्ञान देती हैं। विशेषज्ञों ने...

सकलडीहा, हिन्दुस्तान। संवाद सकलडीहा पीजी कॉलेज में बुधवार को पढ़ें महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि डिजिटल युग में आज भी पुस्तकें प्रमाणिक ज्ञान देती हैं। सर्वप्रथम अपने अंदर पुस्तकीय पठन को विकसित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ने से ही कोई भी नया परिवर्तन और नयापन आता है। प्रो. दया शंकर सिंह यादव ने कहा कि डिजिटल तकनीक युग में यदि हम प्रमाणिक ज्ञान की बात करें तो वह हमें पुस्तक देती है। इसलिए पुस्तक पढ़ना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। डॉ. अजय सिंह यादव ने कहा कि सीखने की सभी स्किलों में पढ़ने का स्कील सबसे महत्वपूर्ण साधन है। अंत में विद्यार्थियों को पुस्तक की अध्ययन का प्रशिक्षण दिया गया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक यज्ञ नाथ पाण्डेय द्वारा किया। कार्यक्रम में डॉ. इंद्रजीत सिंह ,डॉ. मनीष राय, डॉ. अभय वर्मा, डॉ. पवन कुमार ओझा ,डॉ. जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।