केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर होगी कार्यशाला
Deoria News - देवरिया में भाजपा ने विकसित भारत के अमृतकाल और गरीब कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाने की तैयारी की। बैठक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केंद्र सरकार के...

देवरिया, निज संवाददाता। विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को और चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यशाला का शुभारंभ 6 जून से होगा। इसमें केंद्र सरकार के कार्यों को गांव गांव, घर घर जाकर लोगों को बताने के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की 11 बजे से औरा चौरी कार्यालय कार्यशाला होगी। इस संबंध में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सिंह ने पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारी दी।
पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को बनाया गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह करेंगे। कार्यशाला में पार्टी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान जिला मंत्री रामाज्ञा चौहान, अंकुर राय, जितेंद्र सिंह, राजन सोनकर, राहुल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।