Book Launch and Discussion on DM Mishra s Poetry A Celebration of Contemporary Issues प्रेम, करुणा व परिवर्तन के कवि हैं डीएम मिश्र : कौशल किशोर, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBook Launch and Discussion on DM Mishra s Poetry A Celebration of Contemporary Issues

प्रेम, करुणा व परिवर्तन के कवि हैं डीएम मिश्र : कौशल किशोर

Deoria News - देवरिया में पतहर पत्रिका के तत्वावधान में 'गजलकार डीएम मिश्र: सृजन के समकालीन सरोकार' पुस्तक का लोकार्पण और काव्य पाठ हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि डीएम मिश्र की गजलों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 25 April 2025 02:07 PM
share Share
Follow Us on
प्रेम, करुणा व परिवर्तन के कवि हैं डीएम मिश्र : कौशल किशोर

देवरिया, निज संवाददाता। पतहर पत्रिका के तत्वावधान में गुरुवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में विभूति नारायण ओझा द्वारा संपादित आलोचनात्मक पुस्तक गजलकार डीएम मिश्र : सृजन के समकालीन सरोकार पुस्तक का लोकार्पण सह परिचर्चा व काव्य पाठ का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि डॉ. डीएम मिश्र को पतहर पत्रिका की तरफ से मान पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह और संपादक विभूति नारायण ओझा ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहाकि गजल लंबी कहानियों का रूप होती हैं। उनकी गजलों में पूरी दुनिया समाहित है। अध्यक्ष ने कहाकि डीएम मिश्र की रचनाएं समाज को नई रोशनी देती हैं। विशिष्ट वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक कौशल किशोर ने कहाकि डॉ. डीएम मिश्र की गजलों में जीवन का एहसास घुला मिला है। इनमें प्रेम और करुणा है तो वहीं प्रतिरोध और अन्याय के प्रतिकार भी हैं। डॉ. मिश्र की गजलें व्यवस्था की विद्रूपताओं को उद्घाटित करती प्रतिबद्ध व जन सरोकार की हैं। डॉ. मिश्र प्रेम, करुणा व परिवर्तन के कवि हैं। उनकी गजलें जन पक्षधर चेतना को विकसित करने वाली हैं। डॉ. चतुरानन ओझा ने कहा कि डॉ. डीएम मिश्र का सरोकार मेहनत और पसीने वालों से है। उनकी रचनाएं सत्ता के गलियारों में आशिकी के नगमे गाने और सुनने वालों के लिए किसी काम की नहीं है। साहित्यकार अचल पुलस्तेय नेकि डॉ. डी एम मिश्र ग्रामीण जीवन के हालात को लेकर गजलें लिखी हैं। समारोह को वरिष्ठ साहित्यकार इंद्र कुमार दीक्षित, डॉ. डीएम मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन कवि सरोज पांडे ने किया। इस अवसर पर पतहर पत्रिका पत्रिका के प्रबंध संपादक चक्रपाणि ओझा, संपादक विभूति नारायण ओझा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगेंद्र पांडेय ,दयाशंकर कुशवाहा, प्रेम कुमार मुफलिस, सौदागर सिंह, अंजलि अरोड़ा, सरोज कुमार पांडेय, इंद्र कुमार दीक्षित, क्षमा श्रीवास्तव, विकास तिवारी, योगेंद्र तिवारी योगी, किसान नेता शिवाजी राय, सुभाष राय, सर्वेश्वर ओझा, सौरभ मिश्र, राम प्रकाश सिंह ,सत्येंद्र यादव, विकास दूबे, कृष्णानंद पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, संतोष, डॉ. आलोक पांडेय, नित्यानंद त्रिपाठी, रानू पांडेय, विकास तिवारी, रमेश कुमार, क्रांति कुमार, राकेश कुमार, प्रभानंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।