विकसित कृषि संकल्प अभियान में अधिक पैदावार का दिया टिप्स
Deoria News - देवरिया में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 9 ग्राम पंचायतों में किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार का तरीका बताया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नति बीज, भूमि शोधन, सहफसली खेती और अन्य विषयों पर चर्चा...
देवरिया, निज संवाददाता विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड सलेमपुर के 9 ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग की तीन टीमों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार लेने का तरीका बताया गया। अभियान प्रथम टीम ग्राम पंचायत बनकटा मिश्र, इटहुआ चन्दौली, मलकौली द्वितीय टीम द्वारा ग्राम पंचायत डुमवलिया, पड़री तिवारी, बनरहीं एवं तृतीय टीम द्वारा ग्राम पंचायत सहला, निजामाबाद, विशुनपुरा में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों को उन्नति बीज, बीज शोधन, भूमि शोधन, गन्ने के साथ सहफसली खेती, मक्के की खेती. मृदा स्वास्थ्य, सीधी बुवाई, संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, पशुपालन, किसान क्रेडिट कार्ड तथा फसल बीमा व ड्रोन का प्रदर्शन आदि विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। सलेमपुर ब्लाक के विशुनपुरा में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुखए अमरेश सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत किसानों को अधिक उत्पादन एवं लागत कम करने को प्रेरित किया। इसमें कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दिग्विजय नाथ तिवारी, उप कृषि निदेशक सुबाष मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष मौर्य, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।