खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आइसक्रीम इकाई की जांच की
Deoria News - देवरिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कसया रोड पर एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान, अधिकारियों ने आइसक्रीम और आइसकैंडी के पांच नमूने एकत्र किए। ये नमूने खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में...

देवरिया, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को कसया रोड के एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी कर नमूने संग्रहीत किए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेज दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल दस्ते ने ग्रीष्म ऋतु में होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान कसया रोड स्थित एक आइसकैंडी फैक्ट्री से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रीराम यादव, मानवेंद्र कुमार और नेहा त्रिपाठी ने आइसक्रीम व आइसकैंडी के तीन नमूने संग्रहित किए।
इसी क्रम में देवरिया खास स्थित एक अन्य आइसक्रीम फैक्ट्री से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, घनश्याम वर्मा ने दो और नमूने लिए। इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय कुमार सहाय ने बताया कि जिले में मिलावटी व निम्न गुणवत्ता वाली आइसकैंडी और आइसक्रीम के निर्माण व विक्री पर रोकथाम के तहत अब तक नौ नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। इन नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।