Global Warming Awareness SP Vikrant Veer Inaugurates Mukha Devi Vatika पर्यावरण संरक्षण को पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGlobal Warming Awareness SP Vikrant Veer Inaugurates Mukha Devi Vatika

पर्यावरण संरक्षण को पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

Deoria News - भाटपाररानी में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज परिसर में मुखा देवी वाटिका का लोकार्पण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों को पौधारोपण की शपथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 16 June 2025 08:39 AM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण संरक्षण को पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज परिसर स्थित मुखा देवी वाटिका का रविवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रहा है जिससे सभी प्राणी दुखी है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का पुनीत कर्तव्य है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़संकल्पित होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विलासिता से युक्त यंत्रों का अत्यधिक प्रयोग से पृथ्वी का तापमान बढ़ा रहा है, जिसके कारण ग्लेशियर पिघल रहे है। समुद्र तटीय शहरों पर संकट के बादल छाए हुए है।

समारोह में उपस्थित लोगों को पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के आयोजन संस्थान के प्रबंधक एवं भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम चक्र बिगड़ा है। संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ पवन कुमार राय ने पर्यावरण की चुनौतियां एवं इसके निदान के उपायों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। प्रबंधक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कामेश्वर सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान अनीता सिंह, मानवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, प्रधानाचार्य छत्रसाल सिंह, उत्कर्ष नारायण राय, पूर्व प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद डॉक्टर केके मिश्रा, शिवप्रसाद, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेशधर द्विवेदी, प्रवीण शाही आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।