Gunshot Attack on Woman Returning from Medication in Deoria District देवरिया में दवा लेकर घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी गोली, हालत गंभीर, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGunshot Attack on Woman Returning from Medication in Deoria District

देवरिया में दवा लेकर घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी गोली, हालत गंभीर

Deoria News - देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र में एक महिला, जो दवा कराकर लौट रही थी, बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर किया गया। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 1 June 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
देवरिया में दवा लेकर घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी गोली, हालत गंभीर

एकौना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के धरमपुरवा के समीप रविवार की दोपहर दवा कराकर घर लौट रही महिला के सीने में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए महिला को सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया की रहने वाली दुर्गावती देवी (55) पत्नी गुलाब यादव की तबीयत खराब चल रही है। दोपहर को वह अपना उपचार कराने के लिए पचलड़ी चौराहे पर दवा कराने के लिए गई थीं।

दवा कराकर अभी धरमपुरवा के समीप पैदल पहुंची थी, इस बीच बाइक पर सवार चार युवक आए और उन्हें रोक लिया। इसके बाद सीने में गोली मार दी। जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलावस्था में देख दुर्गावती को सीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि महिला को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के कारणों को पता चल जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।