Horrific Domestic Abuse Husband Arrested for Assaulting Wife with Plastic Pipe हैवानियत की हद: पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, शरीर पर किया पेशाब, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsHorrific Domestic Abuse Husband Arrested for Assaulting Wife with Plastic Pipe

हैवानियत की हद: पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, शरीर पर किया पेशाब

Deoria News - देवरिया में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की। उसने पत्नी को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा और फिर उसके शरीर पर पेशाब किया। महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 13 May 2025 09:08 AM
share Share
Follow Us on
हैवानियत की हद: पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, शरीर पर किया पेशाब

देवरिया, निज संवाददाता: एक पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दिया। महिला को निर्वस्त्र कर पहले प्लास्टिक के पाइप से पिटाई की और फिर महिला के शरीर पर पेशाब कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। महिला का आरोप है कि आए दिन पति उससे विवाद करता है। एक रात पति घर पहुंची और उसको अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद कमरा बंद कर उसको निर्वस्त्र कर दिया और फिर प्लास्टिक के पाइप से पिटाई करने लगा।

वह यहीं नहीं रुका, उसके बाद महिला के शरीर पर पेशाब भी कर दिया। आरोपी पति महिला को आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहा है। पति से परेशान महिला ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।