Nirankari Mission Celebrates Human Unity Day with Blood Donation Drive सतगुरु की जयंती पर अनुयायियों ने 58 यूनिट रक्त दिया, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNirankari Mission Celebrates Human Unity Day with Blood Donation Drive

सतगुरु की जयंती पर अनुयायियों ने 58 यूनिट रक्त दिया

Deoria News - संत निरंकारी मंडल ने मुंडेरा बुजुर्ग में मानव एकता दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर निरंकारी संतों ने रक्तदान किया और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा अर्पित की। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रक्तदानियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 25 April 2025 02:02 PM
share Share
Follow Us on
सतगुरु की जयंती पर अनुयायियों ने 58 यूनिट रक्त दिया

देवरिया, निज संवाददाता। संत निरंकारी मंडल ने गुरुवार को मानव एकता दिवस का आयोजन सदर ब्लॉक के मुंडेरा बुजुर्ग में किया गया। इसमें निरंकारी संतों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सन्त बाबा गुरबचन सिंह व मिशन के अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही सतगुरु के अमोलक प्रवचनों को सुना। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहाकि निरंकारी मिशन मानवता के कार्य में अग्रणी है। उन्होंने रक्तदान करने वालो लोगों की सराहना की। इस अवसर पर सन्त निरंकारी महात्माओं व सेवादल कार्यकर्ताओं ने 58 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही 120 लोगों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। रक्त संग्रहित करने हेतु महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के रक्त कोष विभाग के प्रशिक्षित डॉक्टर और उनकी टीम सम्मिलित हुई। साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी आयोजित रक्तदान शिविरों में स्थानीय अस्पतालों के डॉक्टर एवं नर्स रक्त संग्रहित करने हेतु उपस्थित हुए। वहीं मौसम के इस तपन और लू की भयंकर गर्मी में भी रक्तदान करने के लिए निरंकारी मिशन के बच्चों के साथ साथ बड़े बुजुर्ग भी अपना योगदान देने के लिए तत्पर दिखे। संतों ने कहाकि निरंकारी संतों ने कहाकि मानव एकता दिवस युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह के परोपकारी जीवन व उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है। उन्होंने कहाकि निरंकारी मानवता की भलाई हेतु रक्तदाता, रक्तदान कर निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। युग प्रर्वतक बाबा गुरबचन सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया। उन्होंने प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की। उनकी इन्हीं दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रही हैं। इसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है। इस अवसर पर बद्री विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।