Police Capture Fugitive After Court Escape in Deoria Reward of 25 000 Declared देवरिया में कोर्ट परिसर से फरार बंदी आधी रात मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice Capture Fugitive After Court Escape in Deoria Reward of 25 000 Declared

देवरिया में कोर्ट परिसर से फरार बंदी आधी रात मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Deoria News - देवरिया में, न्यायालय परिसर से भागने वाले आरोपी शिवा बांसफोर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें उसे पैर में गोली लगी। आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 13 June 2025 05:58 AM
share Share
Follow Us on
देवरिया में कोर्ट परिसर से फरार बंदी आधी रात मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

देवरिया, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर से हेड कांस्टेबल का हाथ छुडाकर भगाने वाले बंदी को गुरुवार की आधी रात सदर कोतवाली की हाटा रोड पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। कुशीनगर जनपद की हाटा कोतवाली के ग्राम गांधी नगर निवासी शिवा बांसफोर ने रिश्ते की किशोरी का महुआडीह थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर कुछ माह पहले अपहरण कर लिया था। इस मामले में महुआडीह थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मई माह में उसे जेल भेजा था। गत 5 जून को उसकी न्यायालय में पेशी थी।

हेड कांस्टेबल उसे न्यायालय में पेश कराने के बाद न्यायालय परिसर स्थित हवालात की तरफ ले जा रहा था। इस बीच वह हेड कांस्टेबल से हाथ छुड़ाकर चहारदीवारी फांदकर भाग गया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। उसकी तलाश में दबिश भी दी जा रही थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सदर कोतवाली के हाटा रोड पर है। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। एसओजी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवा के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एएसपी अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी लीं। गुरुवार को दिन में ही आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।