मधुसूदन मणि अध्यक्ष व कौशल मिश्र बने मंत्री
Deoria News - देवरिया में सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देवेंद्र मणि त्रिपाठी को पेंशनर्स संगठन का अध्यक्ष बनाया गया। डॉ....

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद इकाई काशी की जनपदीय इकाई की बैठक पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी के रामनाथ देवरिया में स्थित कैम्प कार्यालय पर अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी अध्यक्ष व कौशल कुमार मिश्र को मंत्री/सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि डॉ. केशव धर द्विवेदी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी तथा बृजेश पांडे को परिषद का संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा रमेश मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष, रमेश चंद्र त्रिपाठी, त्रिभुवन नाथ मिश्र व रविन्द्र नाथ तिवारी को उपाध्यक्ष, शिव सहाय मणि त्रिपाठी को सह मंत्री/ प्रचार प्रसार, भृगुदेव मिश्र को कोषाध्यक्ष, हरे राम दीक्षित को आय-व्यय निरीक्षक व श्वेतांक मणि त्रिपाठी मीडिया प्रभारी बनाया गया।
जबकि आद्या प्रसाद शुक्ल, डॉ. गोरखनाथ मिश्र, डॉ. श्रीनाथ द्विवेदी, सतीश पति त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, सरोज पांडेय, डॉ. मधुसूदन मिश्र, बृजेश पांडेय एडवोकेट, दुर्गाधर द्विवेदी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, यशोदा नंद तिवारी, सुधाकर मिश्र, शिवाकांत मिश्रा, रवि प्रकाश उर्फ छोटे मिश्र, अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. अभय कुमार द्विवेदी, श्याम शंकर मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार तिवारी, अधिवक्ता रमेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर मिश्र, देवकांत मणि पाठक, राकेश कुमार मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा, अखिलेश राम त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा व नित्यानंद पांडेय को कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।