हाफ एनकाउंटर से अपराधियों में दिख रहा पुलिसिया खौफ
Deoria News - देवरिया में पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ बढ़ रहा है। फरार बंदी शिवा को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पहले भी कई अपराधियों को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस की कार्रवाई के चलते जिले में अपराध...

देवरिया, निज संवाददाता। हाफ एनकाउंटर से अपराधियों में पुलिसिया खौफ दिख रहा है। फरार बंदी के पहले भी कई बार पुलिसिया मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिसिया सख्ती के चलते अपराध पर भी लगाम भी लगा है। पहले की अपेक्षा जिले में अपराध पर अंकुश लगा है। अपराधियों पर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। देवरिया दीवानी न्यायालय परिसर से फरार बंदी शिवा को पुलिस ने मुठभेड़ में गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। फरार बंदी के पहले भी जिले में मुठभेड़ में अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। 11 अप्रैल 2024 को गौरीबाजार थाना क्षेत्र में दो युवतियों पर एसिड अटैक किया गया।
उसी दिन पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। सुरौली थाना के निहाल सिंह हत्या कांड व एकौना थाना क्षेत्र के विशाल हत्या कांड के आरोपियों को भी पुलिस ने नवंबर व दिसंबर 2024 मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जबकि तरकुलवा थाना क्षेत्र में साइकिल से स्कूल से लौटते समय दो छात्रों के साथ अश्लील हरकत करने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने सात अक्टूबर 2024 को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जबकि खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवा उपाध्याय में फरवरी 2025 में हुए दोहरा हत्याकांड के आरोपी को भी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार बढ़ती सख्ती के चलते अब अपराधियों में पुलिस का खौफ भी नजर आने लगा है। भागने के बाद रिश्तेदार व दोस्तों के यहां शरण लेता रहा शिवा दीवानी न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी शिवा भागने के बाद पैदल ही पगडंडी के रास्ते निकल गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यहां से भागने के बाद वह रिश्तेदार व दोस्तों के यहां शरण लेता रहा। कहीं भी वह आठ घंटे से अधिक समय तक नहीं रुका और उसका लोकेशन बदलता रहा। तो इसलिए पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था बंदी जिस लड़की की तरफ से आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है, वह उसके रिश्तेदार है। ऐसे में वह लड़की पक्ष पर सुलह कराने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसलिए वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, ताकि वह अपने मामले में खुद रिश्तेदारों पर दबाव व माफी मांग कर सुलह करा ले। हालांकि एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में तीसरे दिन भी चलता रहा उपचार पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी शिवा मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। तीसरे दिन भी महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में उसका उपचार चलता रहा। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि रिमांड मिल चुकी है। घाव होने के चलते उसका उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।