Saryu River Threatens Villages Erosion Accelerates as Water Levels Rise कटान से नदी में समा रहे तीन वर्ष पूर्व लगे जियो बैग, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSaryu River Threatens Villages Erosion Accelerates as Water Levels Rise

कटान से नदी में समा रहे तीन वर्ष पूर्व लगे जियो बैग

Deoria News - बरहज/कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू राप्ती नदी अब डराने लगी है। सरयू के जलस्तर में

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 6 June 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
कटान से नदी में समा रहे तीन वर्ष पूर्व लगे जियो बैग

बरहज/कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू राप्ती नदी अब डराने लगी है। सरयू के जलस्तर में 24 घंटे करीब 25 सेमी की वृद्धि हुई है। राप्ती भी चढ़ रही है। पानी बढ़ने के साथ ही नदियां किनारों पर कटान कर रही है। कपरवार में संगम तट पर तटबन्ध के निकट कटान तेज है। कटान के चलते तीन वर्ष पूर्व तटबंध की सुरक्षा में लगाए गए जियो बैग नदी में समाने लगे हैं। कपरवार संगम तट से कटइलवा तक कटान रोकने व गावों को बचाने के लिए बना 59 करोड़ की लागत से बना डौला तटबंध खुद खतरे है। बांध बनाने में बरती गई अनियमितता के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।

जियो बैग में बालू को जगह मिट्टी भरी गई, जो पानी के साथ बह रही है। बोरियों को मिट्टी से ढंका नहीं गया। बोरे पर धूप लगने फटने लगे है। कटान के साथ ही बोरिया नदी में समा रही है। कटान रोकने के लिए तीन दिन पूर्व विभाग ने मिट्टी भरकर जियो बैग लगाए गए। पानी बढ़ने से कटान और तेज हो गई है। लिहाजा जियो बैग नदी में समा रहे है। संगम तट से लेकर कटइलवा तक दर्जन भर स्थानों पर बड़े रेन कट बन गए है। अविलम्ब मरम्मत शुरू करे प्रशासन सरयू की कटान से पूर्व की तबाही देखकर तटवर्ती गांव कपरवार के बेचन प्रसाद, रामनक्षत्र यादव, सुरेश यादव, मनोज पांडेय, गंगा प्रसाद पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्र, सुखारी यादव, रविन्द्र यादव, आदि का कहना है कि बांध दो वर्ष में ही जर्जर हो गया। जियो बैग सड़ कर फट रहे है। उनको न तो मिट्टी से ढंका जा रहा और न ही जाली से बांधा जा रहा है। संगम तट कटान रोकने के लिए लगाए गए जियो बैग सरयू में समा रहे है। कटान रोकने के लिए जियो बैग लगाए गए है। सरयू का तेज प्रवाह सीधे नोज पर टकरा रहा है, इसलिए दिक्कत आई है। जरूरत पड़ी तो नदी की धारा को भी मोड़कर तटबंध को बचाया जाएगा। -अशोक कुमार द्विवेदी, सहायक अभियन्ता बाढ़ खंड देवरिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।