तेज धूप के साथ गर्मी का बढ़ा प्रकोप, उमस से लोग बेहाल
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार

देवरिया, निज संवाददाता। तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को उमस से लोग बेहाल रहे। जिले में अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का पारा बढ़ने से पंखों की हवा गर्म लग रही है। सुबह होते ही तीखी धूप निकल रही है। वहीं दिन में हो रही कड़ी धूप आग की लपट की तरह तपिश दे रही है। तेज धूप के साथ गर्मी का बढ़ा प्रकोप बढ़ गया है जिससे घर से निकलना कठिन हो गया है। दिन में जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह चटक धूप निकली पूरे दिन यही हाल रहा।
कड़ी धूप के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। धूप से बचने के लिए लोग सिर पर गमछा, टोपी, तौलिया के अलावा छाता लेकर घर से निकल रहे हैं। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही बोतल बंद पानी की बिक्री बढ़ गई है। जगह दुकानों पर गर्मी के चलते बोतल बंद पानी का स्टाल लगाया गया है। गर्मी से राहत पाने को लोग फ्रीज में रखा ठंडा पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं। गर्मी से बचने को शीतल पेय पदार्थ ही सहारा भीषण गर्मी व तपिश के बीच बाजार में पानी वाले फल, चने का सत्तू, बेल के शर्बत सहित शीतल पेय पदार्थों की भी बिक्री बढ़ गई है। लू से बचने के लिए लोग पानी वाले फल खीरा, ककरी, तरबूज, खरबूज का सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा बाजार में जगह जगह चने के सत्तू, श्रीफल का शर्बत, नींबू पानी, पुदीना व आम का पन्न से तैयार शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।