एक ही कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, हड़कंप
Deoria News - रामपुर कारखाना के अमतही गांव में एक आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए villagers ने कुत्ते को मार डाला। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में...

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक ही कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। पीएचसी पर पहुंचे पांचो लोगों का इलाज किया गया और रेबीज इंजेक्शन दिया गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान उर्फ अमतही गांव में रविवार को हड़कंप मच गया। गांव में घूमने वाले एक आवारा कुत्ते ने राहुल गोंड, प्रिंस कुमार , अशोक सिंह , उमेश प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, को काट लिया। एक ही कुत्ते के ताबड़तोड़ 5 लोगों के काट लेने से गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कुत्ते को भी मार डाला।
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरी पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत कुमार की देखरेख में पांचो लोगों को रेबीज इंजेक्शन दिया गया। डॉ विनीत कुमार ने बताया कि रेबीज इंजेक्शन और उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।