शौचालय में सात वर्षीय बालिका के साथ रेप
Etah News - सात वर्ष की बालिका को सामुदायिक शौचालय में दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा। पड़ोस के किशोर ने बच्ची के साथ गलत हरकतें कीं, जिससे वह रोने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और पुलिस ने बच्ची को अस्पताल...

शुलभ शौचालय गई सात वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। परिवार के लोगों ने बालिका को घर लेकर आए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी सात वर्षीय बालिका शौच के लिए सामुदायिक शौचालय में गई थी। इसी समय पड़ोस का किशोर बच्ची के पास शौचालय में पहुंच गया। उसने बच्ची को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची इस हरकत से रोने लगी।
बच्ची की चीख की आवाज सुन आसपास के लोग अंदर गए तो किशोर उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था। बच्ची खून से लथपथ हो गई थी। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए। बच्ची को इस हालात में देख परिवार के लोग दंग रह गए। कुछ ही देर में गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले की रिपोर्ट नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही किशोर ने अश्लील हरकतें की है। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अमित रॉय, सीओ सिटी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।