Angry Municipal Council Members Demand Action as Development Works Stagnate नगर पालिका मारहरा के सभासद एक जुट, सामूहिक त्याग पत्र की चेतावनी, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsAngry Municipal Council Members Demand Action as Development Works Stagnate

नगर पालिका मारहरा के सभासद एक जुट, सामूहिक त्याग पत्र की चेतावनी

Etah News - नगर पालिका परिषद के सभासदों ने विकास कार्यों की अनुपस्थिति पर नाराज़गी व्यक्त की है। सभासदों का कहना है कि कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है और छोटे कार्यों के लिए भी उनकी आवाज़ नहीं सुनी जा रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 12 June 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
नगर पालिका मारहरा के सभासद एक जुट, सामूहिक त्याग पत्र की चेतावनी

नगर पालिका परिषद के सभासद गुस्से में है। आरोप है कि नगर पालिका में उनकी सुनी नहीं जा रही है। अभी तक के कार्यकाल में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। जब कोई विकास का काम बताया जाता है तो एक दूसरे पर टाल दिया जाता है। क्षेत्र के लोग सभासदों से काम कराने के लिए कह रहे हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका मारहरा कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। एक फिर से अधिकांश सभासद एक जुट हो गए। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे है।

नए गांव हो अथवा पुराना मारहरा। हर ओर परेशानी है। सभासद चमन कुरैशी ने बताया कि नगर पालिका में कोई सुनने वाला नहीं है। छोटे-छोटे कार्यों की नहीं सुनी जा रही है। हम सभी सभासद परेशान है। न तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था हो पा रही है न ही आम लोगों की सुनवाई हो रही है। इसके कई बार शिकायत भी गई। इस शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सभासद रवेंद्र कुशवाह, अभिषेक यादव, ज्ञानसिंह, राहुल कुमार, मानपाल सिंह आदि ने बताया कि हमारे सभासद बनने कोई फायदा ही नहीं है। नगर पालिका कोई काम नहीं कराती। ऐसे में सभी ने निर्णय लिया है कि सामूहिक इस्तीफा दे दिया जाए। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों को बताएंगे। वहीं पर इस्तीफा भी देंगे। पालिका में जब सभासदों की नहीं सुनी जा रही है कि आम लोगों के क्या काम होते होंगे। कर्मचारी अपनी मन की कर रहे है। सफाई का कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहा है। इस भीषझा गर्मी में लोग गंदगी से परेशान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।