अलीगंज में कार अनियंत्रित होकर खोका में घुसी, एक युवक घायल
Etah News - सोमवार को कई सड़क हादसे हुए, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर खोखे में घुस गई और एक युवक घायल हो गया। दूसरी घटना में, ट्रक ने दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। सभी घायलों को मेडिकल...

कार अनियंत्रित होकर खोखा में घुस गई। खोखा में सो रहा युवक घायल हो गया। दूसरी तरफ दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना बागवाला के गांव मैनाठेर निवासी मिजाजी लाल पथरी की दवाई लेने गंजडुंडवारा गए थे। सोमवार को मिजाजी लाल, महेश, दीपक के साथ दवाई लेने के बाद सोमवार सुबह गांव लौट रहे थे। गंजडुंडवारा रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों लोग घायल हो गए।
एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। दूसरी तरफ सोमवार सुबह थाना अलीगंज के गांव पहरइया के पास कार अनियंत्रित होकर खोखा में घुस गई। खोखा में सो रहा युवक घायल हो गया। एकत्रित लोगों ने बताया कि कार सवार तीन लोगों को जिला फिरोजाबाद के गांव नगला सेवा के है। नबावगंज फर्रूखाबाद में दावत खाकर लौट रहे थे। खोखा का भी काफी नुकसान हुआ है। कार सवारों ने पुलिस का अपने नाम रोहित, विवेक, राहुल बताया है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।