Celebration of Ahilyabai Holkar s Birthday by Political Parties in Etah अहिल्याबाई का शासन काल सुशासन के लिए आर्दश, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCelebration of Ahilyabai Holkar s Birthday by Political Parties in Etah

अहिल्याबाई का शासन काल सुशासन के लिए आर्दश

Etah News - एटा में अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस द्वारा मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में उनके योगदान को याद किया गया। भाजपा ने त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 31 May 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई का शासन काल सुशासन के लिए आर्दश

अलग-अलग स्थानों पर अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालयों पर जन्मदिन बनाकर उनके बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिले में सभी कार्यक्रम मेरा पथ, धर्म का पथ है, धर्म का पथ ही न्याय का पथ है। जिला प्रभारी हर्षबर्धन आर्य ने कहा कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ के मंदिर का वर्तमान स्वरुप देने का काम किया था। उन्होंने राजतंत्र में लोकतंत्र की चेतना से दीप्त राजमाता का शासन काल आज भी सुराज और सुशासन के लिए एक आर्दश मानक है।

इसमें दो आयु वर्ग 8-15 वर्ष एंव 16-25 वर्ष रखा गया। प्रथम स्थान पर प्रतिभागियों को 1500 रूपये तथा प्रशस्ती प्रमाण पत्र एंव प्रतीक चिन्ह तथा द्वितीय स्थान पर 1000 रूपये तथा तृतीय स्थान पर 500 रूपये का पुरुस्कार रखा गया। इसमें प्रथम स्थान पर अंशिका गुप्ता, सौम्या बघेल तथा द्वितीय स्थान पर आशीष धनगर, दीपक बघेल, तथा तृतीय स्थान पर रामवीर, अल्पना रही। जिला उपाध्यक्ष पवेन्द्र सिंह पम्मी ठाकुर, आमोद आर्य, सचिन उपाध्याय, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष राजपूत जिला मंत्री कौशलेन्द्र राठौर, गजेन्द्र सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम सह संयोजक डौली सक्सेना, मंजू वर्मा, रिचा यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बहुत ही साहसी थी अहिल्याबाई-सपा एटा। सपा ने अहिल्याबाद होल्कर का जन्मदिन कैंप कार्यालय पर मनाया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज़ जुबैरी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर अपने राज्य और उसके बाहर अन्य राजयों में अनेकों सामाजिक कार्य किए धर्मशालाएं कुंए स्कूल और अनाथालय बनवाएं। पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि अपने पति की मृत्यु के बाद उन्होंने सत्ता की बागडोर संभाली। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, राकेश गांधी, पुष्पेंद्र धनगर, विनोद यादव, आकाश यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह दिवाकर, जसवीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह जाटव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। अहिल्याबाई थी एक महान शासक-बसपा एटा। बसपा के पार्टी कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुष्प अर्पित किए गए। मण्डल प्रभारी पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने लोककल्याणकारी कार्य किए। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, जिला बामसेफ संयोजक ज्ञानेंद्र पाल सिंह, जिला प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सागर, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, पूर्व मंडल प्रभारी राजूराम रत्न, रामदयाल बघेल, राजेश बौद्ध, रोहित वर्मा, नीरज यादव, नवीन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने यादकर किए पुष्प अर्पित एटा। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अहिल्या बाई होल्कर की जयंती कीपूर्व सांसद सत्या बहन के आवास पर मनाई गई। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि गरीबों, महिलाओं और समाज कल्याण के कार्यों को याद किया। ठाकुर अनिल सोलंकी ने भी गोष्ठी को संबोंधित किया। प्रवेश राजपूत,अशोक पाल (प्रधान), आनंद पाल बघेल फौजी, चंद्रकांत गांधी एडवोकेट, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, सिद्धार्थ शिव, नेमा दिवाकर आदि ने विचार रखे। ओमप्रकाश सिंह तोमर, जितेंद्र राना, भोला गुप्ता, दिनेश सागर, प्रमोद कठेरिया, पंकज गौतम, रुखसाना अब्बासी, द्रोपा देवी, निर्मला दिवाकर, ज्योति सागर, दिनेश सागर, राजेश बघेल, राजेश यादव, वीरेश कश्यप, आशू कुमार आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।